कोविड-19 के खिलाफ लम्बी लड़ाई के लिये मानसिक रूप से तैयार रहें : नड्डा

भाजपा के बयान के अनुसार, नड्डा ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों, जिला पंचायत के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद के दौरान यह बात कही ।

जमात

नयी दिल्ली, 9 मई भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को किसी तरह से कमजोर नहीं पड़ने देना है और थक कर रूकना नहीं है बल्कि लम्बी लड़ाई के लिये मानसिक रूप में से तैयार रहना है ।

भाजपा के बयान के अनुसार, नड्डा ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों, जिला पंचायत के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद के दौरान यह बात कही ।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमें इस लड़ाई को किसी भी तरह से कमजोर नहीं पड़ने देना है। हम मानवता के काम में जुटे हैं और आगे भी इसी तरह से इस महान कार्य में जुटे रहना है।’’

उन्होंने कहा कि हमें इस अभियान में थककर रुकना नहीं है बल्कि हमें समाज का रोल मॉडल बनना है।

नड्डा ने कहा कि हम बिना मास्क पहने न निकलें, खुद भी सामाजिक दूरी का पालन करें और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें मानसिक रूप से लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना है। लोगों की जितनी सेवा हम से हो सके, हमें करना है, इससे पीछे नहीं हटना है।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मानवता को ध्यान में रखते हुए प्रवासी मजदूरों के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग कर उनकी समस्याओं के समाधान के उपाय करने हैं।

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू