देश की खबरें | बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए, अंतिम समय सीमा 15 नवंबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीनियर पुरुष चयन समिति में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले तीन चयनकर्ताओं की जगह नए चयनकर्ताओं की नियुक्ति के लिए मंगलवार को आवेदन आमंत्रित किए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 नवंबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीनियर पुरुष चयन समिति में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले तीन चयनकर्ताओं की जगह नए चयनकर्ताओं की नियुक्ति के लिए मंगलवार को आवेदन आमंत्रित किए।

आवेदन भेजने की समय सीमा रविवार 15 नवंबर है। चयनकर्ता पद के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 60 साल और न्यूनतम पात्रता 30 प्रथम श्रेणी मैच है।

यह भी पढ़े | Mission Shakti: योगी सरकार के ‘मिशन शक्ति’ के तहत ग्रामीण महिलाओं की आवाज हुई बुलंद.

हालांकि अंतरराष्ट्रीय अनुभव (सात टेस्ट या 10 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 20 प्रथम श्रेणी मैचों का संयोजन) वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जिन तीन चयनकर्ताओं का कार्यकाल पूरा हो गया है वे देवांग गांधी (पूर्व क्षेत्र), सरनदीप सिंह (उत्तर क्षेत्र) और जतिन परांजपे (पश्चिम क्षेत्र) हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: रुझानों को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-परिणाम ने साबित किया कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’.

बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से क्षेत्रीय नीति को खत्म कर दिया है लेकिन परंपरा रही है कि समान क्षेत्र का व्यक्ति अपने क्षेत्र के व्यक्ति की जगह लेता है। हाल में सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) ने एमएसके प्रसाद की जगह ली थी जो पिछली चयन समिति के अध्यक्ष थे।

इसी तरह राजस्थान के गगन खोड़ा की जगह इसी साल फरवरी में रेलवे के हरविंदर सिंह को मध्य क्षेत्र से चयनकर्ता बनाया गया था।

उम्मीद है कि पिछले चरण के आवेदकों के आवेदन वैध रहेंगे जिसमें मुंबई के अजित अगरकर और दिल्ली के मनिंदर सिंह शामिल हैं।

सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष वह व्यक्ति होगा जिसे सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव होगा और ऐसे में मदन लाल की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति 15 टेस्ट और 69 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (जोशी का अंतरराष्ट्रीय अनुभव) से अधिक अनुभव वाले किसी व्यक्ति को चुनती है तो वह मुख्य चयनकर्ता होगा। क्रिकेट सलाहकार समिति के अन्य सदस्य आरपी सिंह और सुलक्षणा नाईक हैं।

सीनियर चयन समिति भारतीय टीम के अलावा भारत ए, दलीप ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी, चैलेंजर ट्रॉफी और शेष भारत (ईरानी कप) टीम का चयन करती है।

चयनकर्ताओं की मुख्य जिम्मेदारी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सर्वश्रेष्ठ संभव टीम का चयन के अलावा राष्ट्रीय टीम के लिए मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\