बीसीसीआई के कोचों ने आनलाइन सत्र मे हिस्सा लिया

आनलाइन सत्र का यह विचार राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ ने दिया था।

जमात

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल भारतीय सीनियर टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री सहित सीनियर और जूनियर टीम से जुड़े कोचों ने कोरोना वायरस महामारी के कारण घर में बिताए समय का सदुपयोग करते हुए ‘विचारों के आदान प्रदान’ के लिए आनलाइन सत्र में हिस्सा लिया।

आनलाइन सत्र का यह विचार राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ ने दिया था।

शास्त्री , गेंदबाजी कोच भरत अरूण और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर पिछले हफ्ते संचालित इस तरह के एक आनलाइन सत्र का हिस्सा थे।

इस आनलाइन सत्र में जूनियर और एनसीए कोचों ने भी हिस्सा लिया जिसमें पारस महाम्ब्रे, नरेंद्र हिरवानी, अभय शर्मा और सितांशु कोटक शामिल हैं।

एनसीए के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह आनलाइन कोचिंग क्लास नहीं थी। आप कह सकते हैं कि यह एक तरह की बातचीत थी जिसमें आप अपने विचार रखते हैं और अन्य कोचों के मन में क्या चल रहा है और उनकी क्या योजनाएं हैं उसे जानते हैं। अब तक ऐसा एक ही सत्र हुआ है लेकिन इसके नियमित तौर पर होने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर शास्त्री, अरूण और श्रीधर जैसे सीनियर कोच बातचीत का हिस्सा होंगे तो उनके विस्तृत अंतरराष्ट्रीय अनुभव से आपको सीखने को ही मिलेगा।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस समय लाकडाउन के कारण इस तरह के सत्र का आयोजन आसान है। यह देखना होगा कि चीजों के सामान्य होने और भारतीय टीम के खेलने की स्थिति में कितनी अवधि पर इनका आयोजन किया जा सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\