जरुरी जानकारी | बायजू के निलंबित समाधान पेशेवर, पूर्व प्रवर्तकों ने एनसीएलएटी का रुख किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिवाला कार्यवाही का सामना कर रही शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के पूर्व समाधान पेशेवर (आरपी) ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की बेंगलुरु पीठ के आदेश के खिलाफ अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी का रुख किया है।

नयी दिल्ली, छह फरवरी दिवाला कार्यवाही का सामना कर रही शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के पूर्व समाधान पेशेवर (आरपी) ने राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की बेंगलुरु पीठ के आदेश के खिलाफ अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी का रुख किया है।

एनसीएलटी ने पूर्व समाधान पेशेवर पंकज श्रीवास्तव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही थी।

इसके अलावा, बायजू के पूर्व प्रवर्तक और बायजू रवींद्रन के भाई - रिजु रवींद्रन ने भी शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी के कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) में ग्लास ट्रस्ट और आदित्य बिड़ला फाइनेंस को फिर से शामिल करने के एनसीएलटी के आदेश के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) का रुख किया। है।

एनसीएलटी ने 29 जनवरी के आदेश में बायजू के आरपी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया था और कर्जदाताओं की समिति से ग्लास ट्रस्ट और आदित्य बिड़ला फाइनेंस को बाहर करने के निर्देश को रद्द कर दिया था।

इस दौरान न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, क्योंकि वह बीसीसीआई के वकील थे, जिसने बकाया राशि की वसूली के लिए बायजू के खिलाफ याचिका दायर की है।

अब मामला अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरपर्सन को भेज दिया गया है, जो इस मामले को एक नई पीठ को सौंपेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड