खेल की खबरें | बायर्न म्यूनिख की जर्मन कप में सबसे बड़ी हार, ग्लैडबाक ने 5-0 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जर्मनी के शीर्ष फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख को जर्मन कप में अब तक की अपनी सबसे करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे उसका इस टूर्नामेंट में सफर भी समाप्त हो गया।

बर्लिन, 28 अक्टूबर जर्मनी के शीर्ष फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख को जर्मन कप में अब तक की अपनी सबसे करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे उसका इस टूर्नामेंट में सफर भी समाप्त हो गया।

बोरुसिया मोनचेंग्लैडबाक ने अपने प्रशंसकों के सामने बायर्न को 5-0 से करारी शिकस्त देकर बाहर का रास्ता दिखाया। यह बायर्न की इस प्रतियोगिता में सबसे बड़ी हार है।

यह पिछले 43 वर्षों में किसी भी प्रतियोगिता में उसकी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले नौ दिसंबर 1978 को बुंदेसलीगा में फोर्टुना डुसेलडोर्फ ने उसे 7-1 से हराया था।

ग्लैडबाक ने शुरू में ही तीन गोल दाग दिये थे। उसके लिये कौआडियो कोन ने दूसरे मिनट में गोल करके खाता खोला। इसके बाद रेमी बेंसबैनी ने 15 वें मिनट में मैदानी गोल किया और फिर 21वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला।

ब्रील इम्बोलो ने 51वें मिनट में स्कोर 4-0 किया और फिर इसके छह मिनट बाद अपना दूसरा गोल किया।

अन्य मैचों में दूसरे डिवीजन की टीम कार्लजूर एससी ने बायर लीवरकुसेन को 2-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। यूनियन बर्लिन ने वाल्डहोफ मैनहीम पर 3-1 से जीत दर्ज की।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू