खेल की खबरें | बायर्न म्यूनिख और युवेंटस चैंपियन्स लीग के नॉकआउट दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रॉबर्ट लेवानडोवस्की की हैट्रिक की मदद से बायर्न म्यूनिख ने बेनफिका को 5-2 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। पोलैंड के स्टार लेवानडोवस्की एक पेनल्टी चूक भी गये थे लेकिन इसके बावजूद वह चैंपियन्स लीग में अपने 100वें मैच में हैट्रिक बनाने में सफल रहे।

रॉबर्ट लेवानडोवस्की की हैट्रिक की मदद से बायर्न म्यूनिख ने बेनफिका को 5-2 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। पोलैंड के स्टार लेवानडोवस्की एक पेनल्टी चूक भी गये थे लेकिन इसके बावजूद वह चैंपियन्स लीग में अपने 100वें मैच में हैट्रिक बनाने में सफल रहे।

युवेंटस ने जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग को 4-2 से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह सुरक्षित की। बायर्न और म्यूनिख अंतिम 16 में जगह बनाने वाली पहली टीमें हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाईटेड ने अटलांटा के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रा खेला। उन्होंने अब तक प्रत्येक मैच में गोल किया है।

बार्सिलोना ने 19 वर्षीय अंशु फाती के 70वें मिनट में किये गये गोल की बदौलत डायनमो कीव को 1-0 से हराकर नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी। स्पेन का यह क्लब अपने अगले मैच में बेनफिका पर जीत से अंतिम 16 में पहुंच जाएगा।

मौजूदा चैंपियन चेल्सी ने भी हकीम जियेच के गोल की मदद से मालमो को 1-0 से हराकर आगे बढ़ने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी।

अन्य मैचों में विल्लारीयाल ने यंग ब्वायज को 2-0 और लिली ने सेविला को 2-1 से पराजित किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी