जरुरी जानकारी | बाटा इंडिया को दूसरी तिमाही में 44.32 करोड़ रुपये का घाटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जूते, चप्पल और अन्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी बाटा इंडिया को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 44.32 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है।
नयी दिल्ली, 10 नवंबर जूते, चप्पल और अन्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी बाटा इंडिया को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 44.32 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है।
पिछले साल 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी ने 71.30 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.
शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुए व्यवधान से कंपनी धीरे-धीरे उबर रही है और स्थिति सुधर रही है।
इस दौरान कंपनी की परिचालन आय सालाना आधार पर 721.96 करोड़ रुपये से घटकर 367.87 करोड़ रुपये रह गयी।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कटारिया ने कहा कि समीक्षा तिमाही में उसके स्टोर धीरे-धीरे खुलने शुरू हुए हैं। कंपनी ग्राहकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि लागत घटाने के सभी कदम उठाए जा रहे हैं। दीर्घावधि में इसका असर परिणामों पर दिखेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)