जरुरी जानकारी | बुनियादी उद्योगों की वृद्धि अप्रैल में सुस्त पड़कर 3.5 प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि की रफ्तार अप्रैल, 2023 में सुस्त पड़कर छह महीने के निचले स्तर 3.5 प्रतिशत रह गई। मुख्य रूप से कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और बिजली के उत्पादन में कमी से बुनियादी उद्योग की वृद्धि की रफ्तार धीमी हुई है।

नयी दिल्ली, 31 मई आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि की रफ्तार अप्रैल, 2023 में सुस्त पड़कर छह महीने के निचले स्तर 3.5 प्रतिशत रह गई। मुख्य रूप से कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और बिजली के उत्पादन में कमी से बुनियादी उद्योग की वृद्धि की रफ्तार धीमी हुई है।

पिछले साल अप्रैल में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 9.5 प्रतिशत बढ़ा था। मार्च, 2023 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 3.6 प्रतिशत रही थी।

अप्रैल में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि की रफ्तार अक्टूबर, 2022 के बाद सबसे सुस्त है। उस समय बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 0.7 प्रतिशत बढ़ा था।

बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में कोयले का उत्पादन नौ प्रतिशत घटा है। हालांकि, समीक्षाधीन महीने में उर्वरक उत्पादन में 23.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह इस्पात उत्पादन 12.1 प्रतिशत और सीमेंट उत्पादन 11.6 प्रतिशत बढ़ा है।

वहीं दूसरी तरफ कच्चा तेल उत्पादन में 3.5 प्रतिशत की गिरावट आई। प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों और बिजली उत्पादन में क्रमश: 2.8 प्रतिशत, 1.5 प्रतिशत और 1.4 प्रतिशत की कमी आई है।

आठ बुनियादी उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में हिस्सेदारी 40.27 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\