इंटरपोल की जानकारी के आधार पर सीबीआई ने राज्यों को बैंकिंग ट्रोजन के बारे में अलर्ट जारी किया

यह सॉफ्टवेयर सरबेरस स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को कोविड-19 से संबंधित गलत लिंक डाउनलोड करने के लिए एसएमएस आदि भेजकर लुभाता है जिनमें वायरस होते हैं। फिर मोबाइल से डेटा चोरी करता है।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई सीबीआई ने डेटा चोरी करने वाले सॉफ्टवेयर सरबेरस के बारे में इंटरपोल की एक सूचना के आधार पर पुलिस बलों और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह सॉफ्टवेयर सरबेरस स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को कोविड-19 से संबंधित गलत लिंक डाउनलोड करने के लिए एसएमएस आदि भेजकर लुभाता है जिनमें वायरस होते हैं। फिर मोबाइल से डेटा चोरी करता है।

सेरबेरस नाम के इस बैंकिंग ट्रोजन का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर अपराधी करते हैं। वे नोवेल कोरोना वायरस महामारी का फायदा उठाकर इससे संबंधित सामग्री भेजने के बहाने लोगों को वायरस युक्त लिंक डाउनलोड करने को कह रहे हैं।

ट्रोजन एक ऐसा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो दिखने में तो सही लगता है, लेकिन यदि इसे चलाया जाता है तो इसके नकारात्मक प्रभाव होते हैं और इसका इस्तेमाल हैकर कर सकते हैं।

अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने वैश्विक जानकारी मिलने के बाद सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस बलों तथा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया है।

सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के इंटरपोल संपर्क अधिकारियों को दिये संदेश में सीबीआई ने कहा कि बैंकिग ट्रोजन मुख्य रूप से क्रेडिट कार्ड नंबर जैसे वित्तीय डेटा की चोरी कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू