देश की खबरें | बसवराज बोम्मई कर्नाटक भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, होंगे अगले मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक भाजपा विधायक दल ने मंगलवार को बसवराज बोम्मई को अपना नया नेता चुन लिया और वह निवर्तमान मुख्यमंत्री बी एस येदियुरपप्पा की जगह लेंगे।

बेंगलुरु, 27 जुलाई कर्नाटक भाजपा विधायक दल ने मंगलवार को बसवराज बोम्मई को अपना नया नेता चुन लिया और वह निवर्तमान मुख्यमंत्री बी एस येदियुरपप्पा की जगह लेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक उत्तरी कर्नाटक से आने वाले लिंगायत नेता बोम्मई को कार्यवाहक मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का भी समर्थन था। बसवराज बोम्मई पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस आर बोम्मई के पुत्र हैं।

बोम्मई (61) येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार में गृह, कानून, संसदीय एवं विधायी कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सोमवार को येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

बैठक के बाद भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने नए नेता के नाम का प्रस्ताव रखा और गोविंद करजोल, आर अशोक, के एस ईश्वरप्पा, बी श्रीरामुलु, एस टी सोमशेखर, पूर्णिमा श्रीनिवास ने इसका अनुमोदन किया तथा पार्टी के नवनिर्वाचित नेता व नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई होंगे।”

घोषणा के तुरंत बाद बोम्मई ने येदियुरप्पा से आशीर्वाद मांगा और अन्य पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

नया नेता चुनने के लिये विधायक दल की बैठक शहर के एक होटल में हुई और इस दौरान भाजपा संसदीय बोर्ड की तरफ से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि समेत कई अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद थे।

अपनी “बेदाग और गैर-विवादास्पद” छवि के लिये चर्चित बोम्मई को येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट