देश की खबरें | ज्योत्सनील की शतकीय पारी से दिल्ली के खिलाफ बड़ौदा मजबूत स्थिति में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ज्योत्सनील सिंह (124) की धैर्यपूर्ण शतकीय पारी के दम पर बड़ौदा ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच के शुरूआती दिन शुक्रवार के यहां एक विकेट पर 202 रन बनाये।

नयी दिल्ली, दो फरवरी दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ज्योत्सनील सिंह (124) की धैर्यपूर्ण शतकीय पारी के दम पर बड़ौदा ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच के शुरूआती दिन शुक्रवार के यहां एक विकेट पर 202 रन बनाये।

कम रोशनी के कारण दिन के पहले सत्र में सिर्फ एक ओवर फेंका गया। इसके बाद 64 ओवर के खेल में ज्योत्सनील और शाश्वत रावत (71) ने दूसरे विकेट के लिए 199 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यहां पालम के वायुसेना स्टेडियम में गेंद मुश्किल से घुटने से ऊपर उठ रही थी।

आसमान में बादल छाये रहने के कारण दिल्ली के कप्तान हिम्मत सिंह ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। अनुभवी इशांत शर्मा (12 ओवर में 30 रन पर एक विकेट) ने किनित पटेल (दो) को आउट कर उनके फैसले को सही साबित किया।

इसके बाद हालांकि पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही थी। ज्योत्सनील ने 207 गेंद की अपनी नाबाद पारी में 18 चौके और दो छक्के लगाये। उन्होंने ऑफ स्पिनर रितिक शौकीन पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया।

हिमांशु चौहान और प्रांशु विजयारन जैसे दिल्ली के तेज गेंदबाजों को कड़ी मेहनत करने का कोई फायदा नहीं हुआ।

ग्रुप के अन्य मैच में ओडिशा ने पुडुचेरी के खिलाफ चार विकेट पर 230 रन बनाये। ओडिशा के लिए गोविंदा पोद्दार 80 रन पर नाबाद है ।

मध्य प्रदेश के खिलाफ धर्मशाला में ऋषि धवन के अर्धशतक के बावजूद हिमाचल की पहली पारी को 169 पर सिमट गयी।  

हिमाचल ने दिन का खेल खत्म होने से पहले तक मध्य प्रदेश के 68 रन तक चार विकेट चटकाकर अच्छी वापसी की।

विवरांत शर्मा के नाबाद 78 रन की पारी की मदद से जम्मू कश्मीर ने उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन महज 39 ओवर के खेल में दो विकेट पर 168 रन बनाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड