देश की खबरें | बरोदा उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा के योगेश्वर दत्त को हराया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 10 नवम्बर हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार इंदु राज नरवाल ने मंगलवार को जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त को दस हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विपक्षी कांग्रेस ने बरोदा सीट को बरकरार रखा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: बिहार में AIIMIM का दूसरी बार खुल सकता है खाता, 4 सीटों पर आगे.

यह दूसरी बार है जब ओलंपियन पहलवान दत्त को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।

कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा हुड्डा ने 2019 के विधानसभा चुनाव में दत्त को लगभग 4,800 मतों से हराया था।

यह भी पढ़े | MP By-Election Results 2020: दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर तंज, कहा-नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया.

हुड्डा के निधन के कारण बरोदा विधानसभा सीट अप्रैल में रिक्त हो गई थी। हुड्डा ने तीन बार 2009, 2014 और 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

हरियाणा कांग्रेस प्रमुख कुमारी सैलजा ने कहा कि बरोदा के लोगों ने ‘‘किसान विरोधी’’ और ‘‘श्रमिक विरोधी ताकतों’’ को ‘‘करारा जवाब’’ दिया है।

सैलजा ने ट्वीट किया, ‘‘इंदु राज नरवाल की जीत किसानों और श्रमिकों की जीत है। मैं बरोदा के निवासियों को विश्वास दिलाती हूं कि कांग्रेस उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)