देश की खबरें | बरोदा उपचुनाव: 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 1.8 लाख मतदाता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को होने वाले उपचुनाव में कुल 1.81 लाख पात्र मतदाता 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें पहलवान और भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त भी शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, दो नवंबर हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को होने वाले उपचुनाव में कुल 1.81 लाख पात्र मतदाता 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें पहलवान और भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

यह भी पढ़े | GST Compensation: जीएसटी मुआवजा: 16 राज्यों, तीन केंद्र शासित प्रदेशों को हस्तांतरित किए 6,000 करोड़ रूपए  .

कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद अप्रैल में बरोदा सीट खाली हो गई थी, जिन्होंने 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी।

गोहाना के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट आशीष कुमार ने कहा, "उपचुनाव के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।"

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव में खड़े 1,200 से अधिक उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है :एडीआर.

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ एहतियाती उपाय के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर थर्मल स्कैनर के माध्यम से मतदाताओं की स्क्रीनिंग की जाएगी। मतदान केंद्रों पर सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर हैंड सैनिटाइजर, मास्क और दस्ताने उपलब्ध होंगे। मतदान केंद्रों को संक्रमण-मुक्त किया जाएगा। इसके अलावा, पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) किट, दस्ताने और सैनिटाइजर की व्यवस्था मतदान कर्मचारियों के लिए की गई है।

अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,80,529 मतदाता हैं, जिनमें से 99,726 पुरुष, 80,801 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर हैं।

बरोदा उपचुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\