देश की खबरें | बरेली पुलिस ने फर्जी फ्लाइट लेफ्टिनेंट को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि बरेली एयरफोर्स स्टेशन गेट के बाहर गलत तरीके से वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट की वर्दी धारण कर घूम रहे एक व्यक्ति को वायुसेना पुलिस ने पकड़ा।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि बरेली एयरफोर्स स्टेशन गेट के बाहर गलत तरीके से वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट की वर्दी धारण कर घूम रहे एक व्यक्ति को वायुसेना पुलिस ने पकड़ा।

भाटी ने बताया कि पूछताछ के बाद पकड़े गये आरोपी की पहचान बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के इन्दर कुमार माली (40) के रूप में हुयी। कुमार के पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गयी तो सब फर्जी पाये गये।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सम्बंध में बरेली वायुसेना स्टेशन के सहायक सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र यादव ने इज्‍जतनगर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

इज्जतनगर थाना के उप निरीक्षक सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। इसके बाद योगेन्द्र सिंह यादव की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आयी कि मूलतः बलिया जिले के थाना उभांव क्षेत्र का निवासी इंदर कुमार विगत तीन वर्ष पूर्व हल्द्वानी (उत्तराखंड) चला गया और उसने अपनी पत्नी से झूठ बोला कि वह एयरफोर्स में अधिकारी हो गया है।

उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में मोहल्ले के सभी लोग उसको वायुसेना के अधिकारी के रूप में जानने लगे और वह उसने वहां बताया कि वह भवाली में तैनात है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को वह एयरफोर्स गेट के पास अपने जूते एवं सेना का अन्य सामान लेने के लिए आया था, तभी मुखबिरी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उसके पास से तीन आधार कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, सेना का एक फर्जी परिचय पत्र, सेना की लोगो लगी डस्टर कार एवं दो अदद मोबाइल फोन, पांच अदद सिम कार्ड व अन्य कागजात बरामद हुए।

उन्‍होंने बताया कि अभियुक्त के पास से बरामद मोबाइल नम्बरों की विस्तृत जांच व पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दे दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी