देश की खबरें | बरेलीः नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में अनाथालय का प्रधान गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के एक अनाथालय में आठ साल की अनाथ छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने अनाथालय के प्रधान को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बरेली, 15 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के एक अनाथालय में आठ साल की अनाथ छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने अनाथालय के प्रधान को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बरेली शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को अनाथालय के स्टाफ ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि 31 जुलाई को मध्‍यावकाश के वक्त अनाथालय के प्रधान ने एक अनाथ बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की थीं, जिसकी शिकायत खुद छात्रा ने वार्डन से बातचीत के दौरान की थी।

पत्र के मुताबिक, पीड़िता ने मामले की जानकारी अनाथालय में रहने वाली अपनी बड़ी बहन को भी दी थी।

एसएचओ के अनुसार, आरोपी प्रधान ओमकार आर्य (39) बरेली कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आर्य के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसएचओ के मुताबिक, अनाथालय कमेटी को प्रधान की हरकत की शिकायत उसी दिन दे दी गई थी, बावजूद इसके वह मामले में क्यों खामोश रही और पुलिस को सूचित नहीं किया, यह भी जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, शिकायतकर्ता का कहना है कि वह खुद कोतवाली पुलिस के पास शिकायत लेकर गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि इसके बाद वह वार्डन के साथ एसएसपी बरेली के पास पहुंची, जिनके निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शनिवार रात दस बजे प्राथमिकी दर्ज की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें