खेल की खबरें | बार्सिलोना चैंपियन्स लीग से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बार्सिलोना का चैंपियन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के नॉकआउट चरण में पहुंचने का पिछले 17 वर्षों से चला आ रहा अभियान बुधवार को यहां बायर्न म्यूनिख से 3-0 की हार के साथ ही थम गया।

म्यूनिख, नौ दिसंबर बार्सिलोना का चैंपियन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के नॉकआउट चरण में पहुंचने का पिछले 17 वर्षों से चला आ रहा अभियान बुधवार को यहां बायर्न म्यूनिख से 3-0 की हार के साथ ही थम गया।

पांच बार का यूरोपीय चैंपियन बार्सिलोना इस तरह से ग्रुप ई में बायर्न और बेनफिका के बाद तीसरे स्थान पर रहा। बेनफिका ने डायनमो कीव को 2-0 से पराजित करके चैंपियन्स लीग के अंतिम 16 में जगह सुरक्षित की।

पिछले महीने ही बार्सिलोना का कोच पद संभालने वाले झावी हर्नाडीज ने कहा, ‘‘हम यहां से नये युग की शुरुआत करते हैं।’’

बायर्न ने अपने सभी छह मुकाबले जीते जबकि बेनफिका ने डायनेमो कीव पर जीत से अपने अंकों की संख्या आठ पर पहुंचायी जो बार्सिलोना से एक अंक अधिक है।

स्पेन का एक अन्य क्लब सेविला भी नॉकआउट में जगह नहीं बना पाया। ग्रुप जी में सभी चार टीम के पास आगे बढ़ने का मौका था लेकिन लिली ने वोल्फ्सबर्ग को 3-1 से जबकि साल्जबर्ग ने सेविला को 1-0 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनायी। सेविला तीसरे स्थान पर रहा।

ग्रुप एच से मौजूदा चैंपियन चेल्सी और युवेंटस पहले ही नॉकआउट में जगह बना चुके थे। इन दोनों के बीच ग्रुप में शीर्ष पर रहने की होड़ थी। चेल्सी को रूस के जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग क्लब ने 3-3 से ड्रा पर रोक दिया जबकि युवेंटस ने मालमो को 1-0 से हराकर पहला स्थान हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी