खेल की खबरें | बार्सिलोना घरेलू मैदान पर फिर हारा, रीयाल मैड्रिड खिताब से एक अंक दूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बार्सिलोना को रविवार को खेले गये मैच में रायो वालेकानो ने 1-0 से हराया। यह पहला अवसर है जबकि बार्सिलोना ने किसी एक सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच गंवाये।

बार्सिलोना को रविवार को खेले गये मैच में रायो वालेकानो ने 1-0 से हराया। यह पहला अवसर है जबकि बार्सिलोना ने किसी एक सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच गंवाये।

बार्सिलोना की हार से रीयाल मैड्रिड अब पिछले तीन सत्र में अपने दूसरे खिताब से केवल एक अंक दूर रह गया है।

रीयाल मैड्रिड के पास शनिवार को खिताब जीतने का मौका रहेगा जब वह एस्पेनयोल की मेजबानी करेगा। वह अभी दूसरे नंबर पर काबिज बार्सिलोना से 15 अंक आगे है। लीग में अभी पांच दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं।

बार्सिलोना ने इससे पहले रायो के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर लगातार सात मैच जीते थे लेकिन रविवार को अलवारो गर्सिया के सातवें मिनट में किये गोल से उसका यह विजय अभियान थम गया।

इस हार के बाद बार्सिलोना के तीसरे नंबर पर काबिज सेविला के बराबर अंक रह गये हैं। वह चौथे स्थान की टीम एटलेटिको मैड्रिड से केवल दो अंक आगे है। लीग में चोटी पर रहने वाली चार टीम चैंपियन्स लीग में जगह बनाएंगी।

ला लिगा में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम स्पेनिश सुपर कप में भी जगह बनाएगी जो सऊदी अरब में खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\