देश की खबरें | बाराबंकी: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के पासिनपुरवा ग्राम निवासी भोला का विवाह आठ साल पहले लच्छन पुरवा ग्राम निवासी नीतू (28) से हुआ था।

पुलिस ने बताया कि हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के पासिनपुरवा ग्राम निवासी भोला का विवाह आठ साल पहले लच्छन पुरवा ग्राम निवासी नीतू (28) से हुआ था।

पुलिस के अनुसार, दोनों में पिछले कई दिनों से घरेलू कलह चल रही थी और शनिवार की रात करीब दस बजे भोला ने नीतू की पिटाई की थी, लेकिन शोरगुल सुनने के बावजूद गांव के अन्य लोग इसे पति-पत्नी का आपसी विवाद समझकर बीच-बचाव के लिए नहीं गए।

उसने बताया कि इसके बाद रविवार सुबह पड़ोसियों ने नीतू को नहीं देखा और जब दोपहर तक वह बाहर नहीं दिखी तो गांव के लोगों ने उसके मायके के लोगों को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम नीतू की मां और उसके मायके के अन्य लोग उसकी ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने उसे मृत पाया।

उसने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि नीतू के शरीर पर चोट के कई निशान थे। पुलिस ने नीतू की मां रामलली की तहरीर पर भोला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

हैदरगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) लालचंद सरोज ने बताया कि भोला ने फावड़े के डंडे से अपनी पत्नी को पीटा और हत्या के बाद वह घर में ही सो गया।

उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है, लेकिन मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नीतू और भोला का छह साल का एक बेटा भी है।

एएसपी (सहायक पुलिस अधीक्षक) डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू कलह के चलते हत्या हुई। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\