देश की खबरें | गुजरात में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बैनर लगे, ‘हिंदू विरोधी’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कई शहरों में शनिवार को बैनर लगाए गए जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘हिंदू विरोधी’ बताते हुए उन्हें सिर पर गोल टोपी पहने दिखाया गया है।

अहमदाबाद, आठ अक्टूबर गुजरात के कई शहरों में शनिवार को बैनर लगाए गए जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘हिंदू विरोधी’ बताते हुए उन्हें सिर पर गोल टोपी पहने दिखाया गया है।

केजरवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के प्रचार अभियान को मजबूत करने के लिए शनिवार से अपना गुजरात दौरा शुरू किया।

कुछ बैनर में केजरीवाल की तस्वीर के साथ लिखा गया है ''मैं हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं।'' कुछ अन्य बैनर में लिखा है ''हिंदू विरोधी केजरीवाल वापस जाओ।''

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का एक कथित वीडियो सामने आने से उपजे विवाद को लेकर ये बैनर अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा शहर में प्रमुखता से दिखे।

वीडियो में पाल को कथित रूप से एक धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में दिखाया गया है, जहां सैकड़ों लोगों को हिंदू देवी-देवताओं की निंदा करते हुए शपथ लेते सुना जा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंत्री की निंदा करते हुए आप पर हिंदुओं की भावना आहत करने का आरोप लगाया।

राजकोट में आप और केजरीवाल को लक्षित कर लगाये गये पोस्टर को पार्टी कार्यकर्ताओं ने नष्ट कर दिये।

‘हिंदू विरोधी केजरीवाल वापस जाओ’ लिखे बैनर दाहोद कस्बे में दिखे, जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करना था।

गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने कहा कि आप के मंत्री ने हिंदू देवताओं का अपमान किया है। उन्होंने केजरीवाल से मंत्री को जेल भेजकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

इसके पहले शुक्रवार को भाजपा ने कहा था कि दिल्ली सरकार के मंत्री गौतम के हिंदू देवताओं की आलोचना करने की शपथ लेने पर जनता ‘आप’ को सबक सिखाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\