जरुरी जानकारी | बैंकों का ऋण 5.67 प्रतिशत, जमा 10.63 प्रतिशत बढ़ा: रिजर्व बैंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. छह नवंबर को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का दिया गया ऋण 5.67 प्रतिशत बढ़कर 104.04 लाख करोड़ रुपये हो गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह पता चला।

मुंबई, 20 नवंबर छह नवंबर को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का दिया गया ऋण 5.67 प्रतिशत बढ़कर 104.04 लाख करोड़ रुपये हो गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह पता चला।

इस दौरान बैंकों के पास जमा 10.63 प्रतिशत बढ़कर 143.80 लाख करोड़ रुपये हो गयी।आठ नवंबर 2019 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 98.46 लाख करोड़ रुपये और जमा 129.98 लाख करोड़ रुपये पर थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?.

आंकड़ों के अनुसार, 23 अक्टूबर 2020 को समाप्त हुए पखवाड़े में बैंक ऋण 5.06 प्रतिशत और जमा 10.12 प्रतिशत बढ़ गया थी।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सालाना आधार पर सितंबर 2020 में गैर-खाद्य बैंक ऋण की वृद्धि दर घटकर सितंबर 2019 के 8.1 प्रतिशत की तुलना में 5.8 प्रतिशत पर आ गयी। सितंबर 2020 में उद्योग ऋण की वृद्धि दर सितंबर 2019 के 2.7 प्रतिशत वृद्धि की तुलना में शून्य प्रतिशत रही।

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

आलोच्य अवधि के दौरान कृषि और संबद्ध गतिविधियों के ऋण में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। साल भर पहले इसमें सात प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

पिछले साल सितंबर में सेवा क्षेत्र में ऋण की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रही थ्री, जो बढ़कर 9.1 प्रतिशत हो गयी। इस दौरान व्यक्तिगत ऋण की वृद्धि दर साल भर पहले के 16.6 प्रतिशत की तुलना में 9.2 प्रतिशत रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\