बैंक, वाहन कंपनियों के शेयरों में उछाल, सेंसेक्स 232 अंक चढ़ा

कारोबार की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक सेंसेक्स में 800 अंक का उतार- चढ़ाव देखा गया। हालांकि, समाप्ति के समय संवेदी सूचकांक 232.24 अंक यानी 0.74 प्रतिशत ऊंचा रहकर 31,685.75 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई, छह मई देश में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने और अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंता के बावजूद बुधवार को शेयर बाजारों में बैंक, वित्त और वाहन कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। दिन के उतार- चढ़ाव भरे कारोबार की समाप्ति पर बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर बंद हुआ।

कारोबार की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक सेंसेक्स में 800 अंक का उतार- चढ़ाव देखा गया। हालांकि, समाप्ति के समय संवेदी सूचकांक 232.24 अंक यानी 0.74 प्रतिशत ऊंचा रहकर 31,685.75 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 65.30 अंक यानी 0.71 प्रतिशत बढ़कर 9,270.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शमिल शेयरों में लाभ दर्ज करने वालों में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा का शेयर पांच प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारत एयरटेल और हीरो मोटो कार्प के शेयर बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयर रहे।

इसके विपरीत आईटीसी के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। इसके साथ ही हिन्दुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, टाइटल और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट रही।

व्यापारियों का कहना है कि कोरोना वायरस बीमारी को लेकर आर्थिक अनिश्चितता बढ़ने, कंपनियों की कमाई में गिरावट और इसके साथ ही कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों से निवेशकों में चिंता बढ़ रही है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या तेजी से बढ़कर 49,391 पर पहुंच गई है, वहीं इससे मरने वालों का आंकड़ा भी डेढ़ हजार के पार निकल गया है। दुनियाभर में यह आंकड़ा क्रमश: 36.63 लाख और 2.57 लाख तक पहुंच चुका है।

बहरहारल, शंघाई, हांग कांग और सिओल के बाजारों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई जबकि टोक्यों बाजार में अवकाश रहा।

वहीं यूरोपीय बाजारों में कारोबार की शुरुआत सतर्कतापूर्ण रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें