देश की खबरें | धनबाद में बैंक रिकवरी एजेंट की गोली मार कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के धनबाद जिले में पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में आज सुबह लगभग आठ बजे बैंक के एक रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

धनबाद, एक फरवरी झारखंड के धनबाद जिले में पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में आज सुबह लगभग आठ बजे बैंक के एक रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उपेंद्र सिंह बुधवार को सुबह आठ बजे जब अपने बच्चे को कॉलेज छोड़ने के लिए पहुंचे उसी दौरान पहले से घात लगाये मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन्हें गोली मारी।

उन्होंने बताया कि घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिंह को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिंह को अस्पताल पहुंचाया ।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मारे गये रिकवरी एजेंट उपेन्द्र सिंह की अपने व्यवसाय के लोगों और रिश्तेदारों से दुश्मनी थी जिसके चलते उन पर कई बार जानलेवा हमला हो चुका हैं।

पुलिस सभी दृष्टिकोंण से मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\