देश की खबरें | सरकार की “श्रमिक विरोधी नीतियों” के खिलाफ जयपुर में बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर में बैंक कर्मचारियों ने बुधवार को एम.आई. रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर सरकार की "श्रमिक-विरोधी" नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जयपुर, नौ जुलाई जयपुर में बैंक कर्मचारियों ने बुधवार को एम.आई. रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर सरकार की "श्रमिक-विरोधी" नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए), अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओए) और बीईएफआई द्वारा केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के सहयोग से किए गए राष्ट्रीय आह्वान का हिस्सा था।

जयपुर में प्रदर्शनकारियों ने बेहतर श्रम सुरक्षा और हालिया नीतिगत बदलावों को वापस लेने की मांग करते हुए नारे लगाए और बैनर लहराए।

राजस्थान प्रदेश बैंक कर्मचारी यूनियन के महासचिव महेश मिश्रा ने बताया कि यह हड़ताल 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आयोजित की गई है, जिनमें मुख्य रूप से मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लेना, ‘आउटसोर्सिंग’ पर रोक लगाना, पर्याप्त स्थायी भर्ती करना, पुरानी पेंशन को बहाल करना ,“ग्रेच्युटी’ सीमा बढ़ाकर 25 लाख करना, मेडिकल पॉलिसी पर से जीएसटी हटाना तथा ₹26,000 न्यूनतम मासिक वेतन निर्धारित करना शामिल हैं।

मिश्रा ने बताया कि सरकार की नीतियां श्रमिकों के अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा पर सीधा प्रहार हैं।

उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों पर सरकार ने शीघ्र सकारात्मक रुख नहीं अपनाया, तो आंदोलन और भी व्यापक रूप ले सकता है।

जयपुर में बैंक ऑफ इंडिया के एमआई रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बैंक कर्मचारियों ने बड़ी संख्या प्रदर्शन में भाग लेकर प्रदर्शन किया।

मिश्रा ने एक बयान में कहा, "सरकार के फैसले कर्मचारियों के अधिकारों और सुरक्षा पर सीधा असर डाल रहे हैं। आज का विरोध प्रदर्शन इस बात का संदेश है कि बैंक कर्मचारी एकजुट हैं और अगर हमारी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन और तेज होगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी