जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र का दूसरी तिमाही का मुनाफा 72 प्रतिशत बढ़कर 920 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 72 प्रतिशत के उछाल के साथ 920 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। ब्याज आय बढ़ने तथा डूबा कर्ज घटने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 72 प्रतिशत के उछाल के साथ 920 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। ब्याज आय बढ़ने तथा डूबा कर्ज घटने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 535 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 5,796 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,317 करोड़ रुपये थी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि दूसरी तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय बढ़कर 5,068 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,815 करोड़ रुपये थी।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंध निदेशक ए एस राजीव ने कहा कि तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) बढ़कर 3.89 प्रतिशत हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3.55 प्रतिशत था।

सितंबर 2023 के अंत तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर कुल ऋण का 2.19 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 3.40 प्रतिशत थीं।

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी 0.68 प्रतिशत से घटकर 0.23 प्रतिशत रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\