जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ महाराष्ट्र का चौथी तिमाही में मुनाफा 45 प्रतिशत बढ़कर 1,218 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,218 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 45 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,218 करोड़ रुपये रहा।
पुणे स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता का एक साल पहले इसी तिमाही में शुद्ध लाभ 840 करोड़ रुपये था।
बीओएम ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 6,488 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल समान अवधि में यह 5,317 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन अवधि में ब्याज आय बढ़कर 5,467 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,495 करोड़ रुपये थी।
बैंक की 31 मार्च 2024 तक सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर सकल अग्रिम का 1.88 प्रतिशत हो गई, जो मार्च 2023 के अंत तक 2.47 प्रतिशत थी। शुद्ध एनपीए भी 2024 के अंत में 0.25 प्रतिशत से घटकर अग्रिम का 0.20 प्रतिशत हो गया।
इस बीच, बैंक के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए शुद्ध लाभ में से 1.40 रुपये प्रति शेयर या 10 रुपये अंकित मूल्य के 14 प्रतिशत लाभांश की सिफारिश की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)