जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का ऋण, जमा राशि मामले में पहली तिमाही में बेहतर प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार बैंक ने अप्रैल-जून 2021 तिमाही के दौरान 1,10,592 लाख करोड़ रुपये के सकल कर्ज में 14.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार बैंक ने अप्रैल-जून 2021 तिमाही के दौरान 1,10,592 लाख करोड़ रुपये के सकल कर्ज में 14.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

इसके बाद पंजाब एंड सिंध बैंक का स्थान रहा। उसने 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही में 67,933 करोड़ रुपये के कुल ऋण के साथ सकल कर्ज में 10.13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

जमा राशि जुटाने के मामले में लगभग 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, पंजाब और सिंध बैंक से एक पायदान पीछे रहा, जबकि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) ने इस दौरान 8.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

हालांकि आंकड़ों के आधार पर एसबीआई का जमा आधार बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 1.74 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 21 गुना अधिक 37.20 लाख करोड़ रुपये है।

आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की तिमाही के दौरान बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के चालू खाता बचत खाते में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाताओं में सबसे अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड