जरुरी जानकारी | दूसरी तिमाही में ऋण, जमा वृद्धि में बैंक ऑफ महाराष्ट्र सरकारी बैंकों में सबसे आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान ऋण और जमा वृद्धि में प्रतिशत के संदर्भ में सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाताओं के बीच शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

नयी दिल्ली, पांच नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान ऋण और जमा वृद्धि में प्रतिशत के संदर्भ में सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाताओं के बीच शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

पुणे के बैंक के जमा और कर्ज में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जो दूसरी तिमाही में किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में सबसे अधिक है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के तिमाही आंकड़ों के अनुसार, 23.55 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ सितंबर, 2023 के अंत में बैंक का सकल घरेलू कर्ज बढ़कर 1,83,122 करोड़ रुपये हो गया।

इसके बाद 20.29 प्रतिशत वृद्धि के साथ इंडियन ओवरसीज बैंक, 17.26 प्रतिशत के साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और 16.53 प्रतिशत वृद्धि के साथ यूको बैंक का स्थान रहा।

देश का सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) घरेलू कर्ज वृद्धि में 13.21 प्रतिशत वृद्धि के साथ सातवें स्थान पर है।

हालांकि, एसबीआई का कुल ऋण बीओएम के 1,75,676 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 16 गुना अधिक यानी 28,84,007 करोड़ रुपये था।

जमा वृद्धि के संबंध में, बीओएम में 22.18 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और सितंबर, 2023 के अंत तक उसकी जमा 2,39,298 करोड़ रुपये रही।

आंकड़ों के अनुसार, जमा वृद्धि में बैंक ऑफ बड़ौदा 12 प्रतिशत वृद्धि के साथ (10,74,114 करोड़ रुपये) दूसरे स्थान पर है, वहीं एसबीआई की जमा 11.80 प्रतिशत वृद्धि के साथ 45,03,340 करोड़ रुपये रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड