जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा सितंबर तिमाही में 63 प्रतिशत बढ़कर 2,374 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में 63 प्रतिशत बढ़कर 2,374 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि गैर-ब्याज आमदनी बढ़ने से उसका मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में 63 प्रतिशत बढ़कर 2,374 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि गैर-ब्याज आमदनी बढ़ने से उसका मुनाफा बढ़ा है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 1,458 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीओआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी सितंबर तिमाही में बढ़कर 19,872 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,659 करोड़ रुपये थी।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) समीक्षाधीन तिमाही में चार प्रतिशत बढ़कर 5,986 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,740 करोड़ रुपये थी। गैर-ब्याज आमदनी सितंबर तिमाही में 49 प्रतिशत बढ़कर 2,518 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,688 करोड़ रुपये थी।

बैंक की शुद्ध गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 29 प्रतिशत घटकर सितंबर, 2024 में 5,649 करोड़ रुपये हो गईं, जो सितंबर, 2023 में 7,978 करोड़ रुपये थीं।

बीएसई पर बैंक का शेयर 0.63 प्रतिशत बढ़कर 112.25 रुपये पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\