जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा पहली तिमाही में लगभग तीन गुना होकर 1,551 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का शुद्ध लाभ जून तिमाही में लगभग तीन गुना होकर 1,551 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का शुद्ध लाभ जून तिमाही में लगभग तीन गुना होकर 1,551 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक ने बताया कि फंसे कर्ज में कमी के कारण उसका वित्तीय परिणाम बेहतर रहा।

मुंबई स्थित ऋणदाता ने एक साल पहले इसी अवधि में 561 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक ऑफ इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 15,821 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 11,124 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय बढ़कर 14,359 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,973 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) जून 2023 को समाप्त तिमाही में कुल कर्ज का 6.67 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 9.30 प्रतिशत थी।

शुद्ध एनपीए भी घटकर 1.65 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2.21 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\