जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 2,252 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत बढ़कर 2,252 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत बढ़कर 2,252 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 1,703 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

बीओआई ने शेयर बाजार को बताया कि 2025-26 की जून तिमाही के दौरान उसकी कुल आय सालाना आधार पर 18,240 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,518 करोड़ रुपये हो गई।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय सालाना आधार पर 16,938 करोड़ रुपये से बढ़कर 18,357 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान शुद्ध ब्याज आय तीन प्रतिशत घटकर 6,068 करोड़ रुपये रह गई।

इस दौरान, बैंक का परिचालन लाभ सालाना आधार पर 3,677 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,009 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक की कुल कर्ज पर सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) जून तिमाही के अंत में 2.92 प्रतिशत रहीं। यह आंकड़ा इससे एक साल पहले 4.62 प्रतिशत था। शुद्ध एनपीए या खराब ऋण सालाना आधार पर 0.99 प्रतिशत से घटकर 0.75 प्रतिशत रह गया। इसके साथ ही खराब ऋण के लिए प्रावधान भी एक साल पहले के 1,216 करोड़ रुपये से घटकर 1,104 करोड़ रुपये रह गया।

बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात वित्त वर्ष 2024-25 के 16.18 प्रतिशत से बढ़कर 17.39 प्रतिशत हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड