जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ इंडिया का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत उछलकर 1,870 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत उछलकर 1,870 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, दो फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत उछलकर 1,870 करोड़ रुपये रहा।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1,151 करोड़ रुपये रहा था।

बीओआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 16,411 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,160 करोड़ थी।

बैंक की ब्याज आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 15,218 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 12,728 करोड़ रुपये थी।

दिसंबर, 2023 के अंत तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) घटकर सकल ऋण का 5.35 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 7.66 प्रतिशत थी।

इसी तरह, तीसरी तिमाही के अंत में शुद्ध एनपीए 1.61 प्रतिशत से घटकर 1.41 प्रतिशत पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\