जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ बड़ौदा का पहली तिमाही का लाभ 79 फीसदी बढ़कर 2,168 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 79 फीसदी बढ़कर 2,168 करोड़ रुपये रहा है। फंसे हुए कर्ज में कमी आने से बैंक के लाभ में वृद्धि हुई है।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 79 फीसदी बढ़कर 2,168 करोड़ रुपये रहा है। फंसे हुए कर्ज में कमी आने से बैंक के लाभ में वृद्धि हुई है।

एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक को 1,208 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

बैंक ने शनिवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 20,119.52 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष यह 19,915.83 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान बैंक की ब्याज से प्राप्त आय भी बढ़कर 18,937.49 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 17,052.64 करोड़ रुपये थी।

पहली तिमाही में बैंक की गैर-ब्याज आय 12 फीसदी बढ़कर 8,838 करोड़ रुपये रही। बैंक की शुल्क आय भी 15 फीसदी बढ़ गई।

हालांकि बैंक का परिचालन से प्राप्त लाभ 19 फीसदी घटकर 4,528 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 5,707 करोड़ रुपये था।

परिसंपदा गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) जून तिमाही में बेहतर हुई हैं। बीती तिमाही में यह 6.26 फीसदी हैं जो पिछले वर्ष 8.86 फीसदी थीं।

सकल एनपीए या फंसा कर्ज पिछले वर्ष जून तिमाही के 63,028.78 करोड़ रुपये से घटकर जून 2022 में 52,590.83 करोड़ रुपये रह गया है।

शुद्ध एनपीए भी 3.03 फीसदी से घटकर 1.58 फीसदी रह गया। इसके परिणामस्वरूप फंसे कर्ज एवं आकस्मिकताओं के लिए प्रावधान भी घटकर 1,684.80 करोड़ रुपये रह गए जो पिछले वर्ष जून तिमाही में 4,005.40 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\