बैंक ऑफ बड़ौदा ने एमसीएलआर 0.15 प्रतिशत घटायी

बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘बैंक ने एमसीएलआर आधारित ब्याज दर में कमी की है। नइ दरें 12 अप्रैल 2020 से प्रभावी होंगी।’’

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने बृहस्पतिवार को कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.15 प्रतिश्त कटौती की घोषणा की। यह कटौती सभी अवधि के कर्ज के लिये की गयी है। इससे ग्राहकों के लिये कर्ज सस्ता होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘बैंक ने एमसीएलआर आधारित ब्याज दर में कमी की है। नइ दरें 12 अप्रैल 2020 से प्रभावी होंगी।’’

एक साल की अवधि के लिये एमसीएलआर आधारित कर्ज पर ब्याज 8 प्रतिशत होगा जो अभी 8.15 प्रतिशत है। वाहन, खुदरा और आवास ऋण के लिये यही मानक है।

एक दिन से छह महीने की अवधि वाली एमसीएलआर को घटाकर 7.40-7.85 प्रतिशत कर दिया गया है।

इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ने अपनी एमसीएलआर आधारित ब्याज दर को 0.35 प्रतिशत घटाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\