जरुरी जानकारी | बैंकबाजार मार्च तक 500 लोगों को नौकरी देगा, जनवरी से होगी वेतन वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकबाजार डॉट कॉम ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 फिनटेक कंपनियों के लिए तेजी का साल है, और वह कारोबार में बढ़ोतरी के मद्देनजर अगले कुछ महीनों के दौरान 500 अधिक लोगों को नौकरी देगी।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर बैंकबाजार डॉट कॉम ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 फिनटेक कंपनियों के लिए तेजी का साल है, और वह कारोबार में बढ़ोतरी के मद्देनजर अगले कुछ महीनों के दौरान 500 अधिक लोगों को नौकरी देगी।

इसके साथ ही कंपनी एक जनवरी 2021 से सभी स्तरों पर वेतन वृद्धि और पदोन्नति भी करेगी।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

बैंक बाजार ने एक बयान में कहा कि वह ऋण तक संपर्क रहित पहुंच की पेशकश के लिए डिजिटल रूप से ‘अपने ग्राहक को जानने’ (केवाईसी) की प्रक्रिया को बढ़ावा देगी।

कंपनी ने बताया कि नई नौकरियां चेन्नई, बेंगलुरु और मुंबई में दी जाएंगी। ये पद मुख्य रूप से ग्राहक सहायता के साथ ही इंजीनियरिंग इत्यादि के लिए होंगी। वर्तमान में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या करीब 1,000 है।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

बैंक बाजार के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल शेट्टी ने कहा कि पिछले सात महीनों में कंपनी का प्रदर्शन उसकी प्रौद्योगिकी ताकत और संपर्क रहित ऋण देने की क्षमता को रेखांकित करता है।

उन्होंने कहा कि कंपनी को डिजिटल विकल्पों की मांग बढ़ने की उम्मीद है और इसके लिए एक अधिक बड़ी और विविधता भरी टीम तैयार की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\