देश की खबरें | भारतीय बनकर फर्जी वीजा पर थाईलैंड जाने की कोशिश कर रहा बांग्लादेशी पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वयं को भारतीय नागरिक बताकर फर्जी पर्यटक वीजा पर थाईलैंड जाने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को लखनऊ हवाई अड्डे पर पकड़ा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पर तब सामने आई जब आव्रजन अधिकारियों ने संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की।

लखनऊ, 10 अगस्त स्वयं को भारतीय नागरिक बताकर फर्जी पर्यटक वीजा पर थाईलैंड जाने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को लखनऊ हवाई अड्डे पर पकड़ा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पर तब सामने आई जब आव्रजन अधिकारियों ने संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि शनिवार को सरोजनी नगर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आव्रजन अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया, "शुक्रवार को लखनऊ से बैंकॉक (थाईलैंड) जा रही उड़ान(एफडी-147) के यात्रियों की टर्मिनल-3 पर जांच की जा रही थी। तभी एक यात्री आशीष राय ने अपना पासपोर्ट और आधार कार्ड दिया।’’

यादव ने बताया, "दस्तावेज पर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगुर थाने के रथतला का पता दर्ज था, लेकिन जब दस्तावेजों की जांच की गई तो संदेह पैदा हुआ। यात्री से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह बांग्लादेश निवासी शिमुल बरुआ है।"

उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना नाम और पता बदलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए पश्चिम बंगाल के पते पर पासपोर्ट और आधार कार्ड बनवा लिया था। इसके बाद वह शुक्रवार को टूरिस्ट वीजा पर लखनऊ से बैंकॉक (थाईलैंड) जा रहा था। जिस अधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी र दर्ज की गई थी, उन्होंने बताया कि आव्रजन अधिकारियों ने जांच की तो उसके पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट भी बरामद हुआ।

सरोजिनी नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरि ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरि ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी