देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के नदिया में सीमा सुरक्षा बल ने बांग्लादेशी तस्कर को मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक कथित बांग्लादेशी तस्कर को मार गिराया। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

हंसखली (पश्चिम बंगाल), आठ फरवरी पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक कथित बांग्लादेशी तस्कर को मार गिराया। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना कृष्णानगर सेक्टर के पखिउरा सीमा चौकी इलाके में मंगलवार की रात करीब 9.40 बजे हुयी, जब छह कथित बांग्लादेशी तस्कर भारत में घुस आए और बीएसएफ के जवानों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया ।

बीएसएफ के अधिकारी ने बताया, ‘‘जान पर बन आयी देख जवानों ने आत्मरक्षा में संयम बरतते हुए पंप एक्शन गन से गैर घातक गोली चलायी । इसके बाद तस्कर बांग्लादेश की तरफ भागे ।’’

उन्होंने बताया कि बाद में तलाश अभियान के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जो भारतीय क्षेत्र में था । उन्होंने बताया कि उसकी पहचान आरिफुल मंडल के रूप में की गयी है और वह बांग्लादेश के झिनैदाहा जिले का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि शव पुलिस के हवाले कर दिया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट