देश की खबरें | बांग्लादेशी घुसपैठियों को असम से वापस भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे तीन बांग्लादेशियों को असम पुलिस ने वापस भेज दिया।

गुवाहाटी, 25 अप्रैल असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे तीन बांग्लादेशियों को असम पुलिस ने वापस भेज दिया।

शर्मा ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि घुसपैठियों को श्रीभूमि जिले से पकड़ा गया और वापस भेज दिया गया।

तीनों बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान माही मोनी, सिजा नूर उर्फ ​​झुमुर और मोहम्मद अबू बकर सिद्दीक के रूप में हुई है।

शर्मा ने पुलिस बल की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, ‘‘कड़ी निगरानी बरते जाने के साथ उन्हें तुंरत पकड़ लिया गया और सीमा पार वापस भेज दिया गया। बढ़िया काम।’’

पिछले साल अगस्त से असम से 330 से अधिक घुसपैठियों को वापस भेजा गया है।

पिछले साल पड़ोसी देश में अशांति फैलने के बाद से पूर्वोत्तर में 1,885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\