बांग्लादेश: दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों पर हमला, तीन लोगों की मौत; 22 जिलों में अर्द्धसैनिक बल तैनात

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने हिंदुओं के मंदिरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके चलते सरकार को 22 जिलों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती करनी पड़ी है. मीडिया की खबरों में बृहस्पितवार को बताया गया कि दंगों में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

दुर्गा पूजा (Photo Credits: Wikimedia commons)

ढाका, 14 अक्टूबर: बांग्लादेश (Bangladesh) में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने हिंदुओं के मंदिरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके चलते सरकार को 22 जिलों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती करनी पड़ी है. मीडिया की खबरों में बृहस्पितवार को बताया गया कि दंगों में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

बीडीन्यूज24 डॉट कॉम समाचार वेबसाइट की खबर के मुताबिक ईशनिंदा के आरोपों के बाद, यहां से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कमीला में एक स्थानीय मंदिर बुधवार को सोशल मीडिया पर मचे बवाल का केंद्र बिंदु बन गया.खबर के मुताबिक झड़प के बाद प्रशासन और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की.यह भी पढ़े: दुर्गा पूजा: महानवमी, विजय दशमी को दुर्गा पूजा का उत्साह में कमी आ सकती है,बारिश का अनुमान

खबर में बताया गया है कि चांदपुर के हाजीगंज, चटगांव के बांसखली और कॉक्स बाजार के पेकुआ में हिंदू मंदिरों को नुकसान पहुंचाये जाने की घटनाएं भी हुई हैं.‘ढाका ट्रिब्यून’ समाचार-पत्र ने खबर दी कि एक स्थान पर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और दंगे कई दुर्गा पूजा आयोजन स्थलों तक फैल गए. इसने बताया कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह कानून-व्यवस्था कायम करने की कोशिश कर रही थी.

‘डेली स्टार’ समाचार-पत्र की खबर के मुताबिक बुधवार को उस वक्त कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, जब कमीला की घटना के बाद चांदपुर के हाजीगंज उपजिला में भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हो गई.खबर में बताया गया कि बाद में, बांग्लादेश पुलिस त्वरित कार्रवाई बटालियन (आरएबी) अपराध एवं आतंकवाद रोधी इकाई और अर्द्धसैनिक बल ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ (बीजीबी) को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया.

खबर के मुताबिक धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने एक आपातकालीन नोटिस जारी किया, जिसमें जनता से कानून अपने हाथ में नहीं लेने का आग्रह किया गया और सांप्रदायिक सद्भाव व शांति बनाए रखने का फिर से आह्वान किया गया.खबर में बताया गया कि सरकार ने दुर्गा पूजा समारोह के दौरान हिंदू मंदिरों पर कई हमलों के बाद 22 जिलों में बीजीबी की तैनाती की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Asian Games 2026 Day 2 India Schedule: आज क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन समेत कई खेलों में एक्शन में होंगे भारतीय खिलाड़ी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

India Women vs Bangladesh Women, 2nd Semi-Final Match Live Score Update: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत महिला और बांग्लादेश महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Match Toss Winner Prediction: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी