विदेश की खबरें | बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिवसीय भारत यात्रा पर रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गईं, जहां वे दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने तथा जल प्रबंधन, रेलवे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में कम से कम सात द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, पांच सितंबर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गईं, जहां वे दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने तथा जल प्रबंधन, रेलवे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में कम से कम सात द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगी।

ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सरकारी ‘बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस’ का वीवीआईपी विमान प्रधानमंत्री और उनके दल को लेकर रवाना हुआ। उड्डयन अधिकारियों ने कहा कि हसीना के अगले दो घंटों में नयी दिल्ली के पालम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमेन ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह एक आधिकारिक यात्रा है और वह (हसीना) अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दिल्ली जा रही हैं।’’

मोमेन ने कहा कि हसीना और मोदी के बीच बातचीत के दौरान सुरक्षा सहयोग, निवेश, व्यापार संबंध बढ़ाने, बिजली और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग, साझा नदियों का जल बंटवारा, जल संसाधन प्रबंधन, सीमा प्रबंधन और मादक पदार्थों की तस्करी एवं मानव तस्करी से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है।

हसीना के साथ मोमेन भी भारत दौरे पर रवाना हुए हैं। इस यात्रा के दौरान जिन समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, उनमें जल प्रबंधन, रेलवे, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और सूचना एवं प्रसारण संबंधी समझौते शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘(हस्ताक्षर) समारोह के बाद दोनों देशों के माननीय प्रधानमंत्री एक संयुक्त बयान जारी करेंगे।’’

विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश को उम्मीद है कि उच्च स्तरीय यात्रा ‘‘हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने में मददगार’’ और बेहद सफल होगी।

हसीना का तीन साल बाद यह पहला भारत दौरा होगा। इससे पहले वह 2019 में भारत आई थीं।

हसीना के प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री मोमेन, वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी, रेल मंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान, मुक्ति युद्ध मंत्री ए के एम मोजम्मेल हक और प्रधानमंत्री के आर्थिक मामलों के सलाहकार मशिउर ए के एम रहमान शामिल हैं।

नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा मजबूत ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों और आपसी विश्वास तथा समझ के आधार पर दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करेगी।

अपनी यात्रा के दौरान हसीना अपने भारतीय समकक्ष के साथ द्विपक्षीय परामर्श करने के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी