विदेश की खबरें | बांग्लादेश ने कोविड-19 लहर से लड़ने के लिए भारत को आपातकालीन चिकित्सीय आपूर्तियों की पेशकश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने सबसे नजदीकी पड़ोसी भारत के साथ इस “नाजुक क्षण” में एकजुटता से खड़ा है और उसने कोरोना वायरस के मामलों में भारी वृद्धि से लड़ने के लिए देश को आपातकालीन दवाएं तथा चिकित्सा उपकरण भेजने की पेशकश की।

ढाका, 29 अप्रैल बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने सबसे नजदीकी पड़ोसी भारत के साथ इस “नाजुक क्षण” में एकजुटता से खड़ा है और उसने कोरोना वायरस के मामलों में भारी वृद्धि से लड़ने के लिए देश को आपातकालीन दवाएं तथा चिकित्सा उपकरण भेजने की पेशकश की।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इन आपूर्तियों में वायरस रोधी टीकों (इंजेक्शन के माध्यम से दिए जाने वाले और पिलाए जाने वाले) की 10,000 शीशियां, 30,000 पीपीई किट और जिंक, कैल्शियम, विटामिन सी और अन्य जरूरी दवाओं के कई हजार पत्ते हैं।

इसने कहा, “बांग्लादेश अपने करीबी पड़ोसी भारत के साथ इस नाजुक क्षण में एकजुटता से खड़ा है और ढाका वहां जिंदगियों को बचाने के लिए हर संभव तरीके से मदद देने के लिए तैयार है।”

सरकार ने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो ढाका भारत की आगे और मदद करने के लिए तैयार है।

बयान में कहा गया, “बांग्लादेश सरकार कोविड-19 वैश्विक महामारी के हालिया प्रसार के कारण लोगों की मौत पर अत्यंत दुख एवं शोक प्रकट करती है।”

भारत वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है जहां पिछले कुछ दिनों से रोजाना 3,00,000 से ज्यादा नये मामले आ रहे हैं और अस्पताल चिकित्सीय ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी का सामना कर रहे हैं।

अमेरिका, रूस, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, बेल्जियम, रोमानिया, लग्जमबर्ग, सिंगापुर, पुर्तगाल, स्वीडन, न्यूजीलैंड, कुवैत और मॉरिशस समेत कई देशों ने वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए भारत को मदद की पेशकश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान