बांग्लादेश में नए दिशा-निर्देशों के साथ मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति दी गई

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हालांकि, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के तहत मस्जिद प्रशासन को अपने परिसर में इफ्तार के लिए लोगों को एकत्र करने की अनुमति नहीं है।

ढाका, सात मई लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील देने की कड़ी में बृहस्पतिवार को बांग्लादेश सरकार ने मस्जिदों में जमात के साथ नमाज अदा करने की अनुमति दे दी। हालांकि, इसके साथ ही नए दिशा-निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करने का आदेश भी दिया गया है। देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 12,425 मामले हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हालांकि, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के तहत मस्जिद प्रशासन को अपने परिसर में इफ्तार के लिए लोगों को एकत्र करने की अनुमति नहीं है।

धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि मस्जिदों और नमाजियों को नमाज पढ़ने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा गया है।

बांग्लादेश ने कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर 26 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। ऐसे में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाने के तहत इमाम समेत केवल पांच लोगों को मस्जिद में नमाज अदा करने की छूट दी गई थी।

इसी तरह, जुमे की नमाज में अधिकतम दस लोग जबकि तरावीह (रमजान में रात की विशेष नमाज) में अधिकतम 12 लोग ही शामिल हो सकते थे।

मंत्रालय की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, मस्जिदों में सामान्य कालीन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी और सभी लोगों को घर से ही अपने लिए अलग से दरी लानी होगी।

इसी तरह, पांचों वक्त की नमाज से पहले परिसर को संक्रमणमुक्त करना होगा।

मंत्रालय ने मस्जिदों और नमाज अदा करने आने वाले लोगों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं और चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बांग्लादेश में बुधवार तक कोरोना वायरस संक्रमण से 186 मरीजों की मौत हो चुकी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान