खेल की खबरें | साजिद खान के छह विकेट से बांग्लादेश पर फॉलोऑन का खतरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑफ स्पिनर साजिद खान (35 रन पर छह विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को बांग्लादेश की पहली पारी में 26 ओवर में 76 रन पर सात विकेट चटकाकर जीत की उम्मीदें कायम कर ली है।

ढाका, सात दिसंबर ऑफ स्पिनर साजिद खान (35 रन पर छह विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को बांग्लादेश की पहली पारी में 26 ओवर में 76 रन पर सात विकेट चटकाकर जीत की उम्मीदें कायम कर ली है।

मैच का शुरूआती तीन दिनों का खेल का अधिकांश हिस्सा बारिश और खराब रोशनी की भेंट चढ़ गया। इस दाौरान महज 63.2 ओवर का खेल संभव हो सका।

पाकिस्तान ने चौथे दिन के दूसरे सत्र में  चार विकेट पर 300 बनाकर  पारी घोषित कर दी।

उस समय लग रहा था कि यह मैच ड्रॉ होगा लेकिन साजिद के छह विकेट के कारण बांग्लादेश पर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा है। खराब रोशनी के कारण चौथे दिन का खेल में एक घंटे पहले खत्म करना पड़ा।

अभी एक दिन का खेल बचा है और बांग्लादेश को फॉलोऑन बचाने के लिए और 25 रन की जरूरत है जबकि टीम पाकिस्तान से पहली पारी के आधार पर 224 रन पीछे है और उसके तीन विकेट बचे हुए है।

स्टंप्स के समय अनुभवी शाकिब अल हसन 23 रन बनाकर खेल रहे थे । उनके साथ तैजुल इस्लाम खाता खोले बगैर क्रीज पर मौजूद थे।

इससे पहले पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 188 रन से की। बाबर आजम और अजहर अली ने तीसरे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।  इबादत हुसैन (79 रन पर एक विकेट) ने अजहर को आउट कर उनकी 56 रन की पारी को खत्म किया।

इसके दो ओवर बाद तेज गेंदबाज खालिद अहमद (40 रन पर एक विकेट) ने  बाबर को पगबाधा कर अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट चटकाया।  बाबर ने 126 गेंद की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया।

फवाद आलम (नाबाद 50) मोहम्मद रिजवान (नाबाद 53) ने इसके बाद  बांग्लादेश को वापसी करने का कोई और मौका नहीं दिया।  दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 103 रन की अटूट साझेदारी की।

बांग्लादेश के लिए तैजुल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 73 रन देकर दो विकेट लिये।

पारी घोषित करने के बाद पाकिस्तान के स्पिनरों ने बांग्लादेश पर शिकंजा कस दिया। साजिद और नौमान अली की फिरकी के आगे मेजबान टीम के बल्लेबाज असहज नजर आये।

नौमान का हालांकि किस्मत ने साथ नहीं दिया लेकिन उनकी कसी हुई गेंदबाजी का फायदा साजिद को हुआ, जिन्होंने अपने छोर से विकेट चटकाना जारी रखा।

बांग्लादेश के लिए शाकिब के अलावा सिर्फ नजमुल हुसैन शंटो (30) ही दोहरे अंक में रन बना सके।

दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच पाकिस्तान ने आठ विकेट से जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\