बांग्लादेश का क्रिकेट कोच कोरोना वायरस से संक्रमित

रहमान ने मंगलवार को खुलासा किया कि वह इस घातक वायरस से संक्रमित हो गये हैं और अभी शहर के एक अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।

ढाका, 13 मई बांग्लादेश के एक कोच और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अशिकुर रहमान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका अभी इलाज चल रहा है।

रहमान ने मंगलवार को खुलासा किया कि वह इस घातक वायरस से संक्रमित हो गये हैं और अभी शहर के एक अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।

रहमान ने ‘क्रिकबज’ वेबसाइट से कहा, ‘‘मुझे कल (सोमवार) रिपोर्ट मिली जिसके अनुसार कोविड-19 के लिये मेरा परीक्षण पॉजीटिव आया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले मैं समझ नहीं पाया। मुझे लगा कि मेरे टॉंसिल में सूजन आ गयी है। इसके बाद मुझे बुखार आने लगा और फिर छाती दर्द करने लगी। मैं चिकित्सक के पास गया और अपना परीक्षण करवाया। ’’

रहमान 2002 में बांग्लादेश की अंडर-19 विश्व कप टीम के सदस्य थे लेकिन वह कभी सीनियर टीम में जगह नहीं बना पाये। उन्होंने 15 प्रथम श्रेणी मैच और 18 लिस्ट ए मैच खेले हैं।

वह अभी बांग्लादेश के ‘डेवलपमेंट कोच’ हैं। वह बांग्लादेश महिला टीम के सहायक कोच भी रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू