खेल की खबरें | बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को हराकर श्रृंखला क्लीन स्वीप की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन मोहम्मद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन, मुश्फिकर रहीम और महमूदुल्लाह ने अर्धशतकीय पारियां खेली जिससे मेजबान टीम ने छह विकेट पर 297 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन मोहम्मद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन, मुश्फिकर रहीम और महमूदुल्लाह ने अर्धशतकीय पारियां खेली जिससे मेजबान टीम ने छह विकेट पर 297 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 44.2 ओवर में महज 177 रन पर सिमट गयी। अपने अनुभवहीन बल्लेबाजों के कारण वेस्टइंडीज टीम वनडे सुपर लीग में एक भी अंक नहीं जुटा सकी। उसके लिये फिर शीर्ष स्कोरर निचले क्रम में रोवमैन पावेल रहे जिन्होंने 47 रन की पारी खेली।

बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद सैफुद्दीन ने 51 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि मुस्तफिजुर रहीम और मेहदी हसन मिराज ने दो दो विकेट हासिल किये।

बांग्लादेश ने पहले दो मैचों में क्रमश: छह और सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

इससे पहले बांग्लादेश के शीर्ष क्रम में तमीम ने 80 गेंद में 64 रन की पारी खेली जबकि मुश्फिकर रहीम और महमूदुल्लाह ने अंत में पारी को बढ़ाया। तीनों ने 64-64 रन बनाये।

‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे शाकिब ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा लगाये गये निलंबन के बाद वापसी में पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने संयम से खेलते हुए 51 रन की पारी खेली।

बांग्लादेश ने लिटन दास का विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिया जिसके बाद नजमुल हुसैन भी 20 रन पर कायले मेयर्स की गेंद पर पगबाधा आउट हो गये। इससे बांग्लादेश का स्कोर नौंवे ओवर में दो विकेट पर 38 रन था।

तमीम और शाकिब के बीच तीसरे विकेट के लिये 93 रन की साझेदारी ने स्कोर आगे बढ़ाया।

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अलजारी जोसफ ने तमीम को आउट करके इस भागीदारी को तोड़ दिया और इसके बाद रेमन रीफर ने शाकिब को बोल्ड कर बांग्लादेश को चौथा झटका दिया।

महमूदुल्लाह और ‘मैन ऑफ द मैच’ मुश्फिकर रहीम ने पांचवें विकेट के लिये 58 गेंद में 72 रन की भागीदारी कर स्कोरिंग गति बढ़ाना जारी रखा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\