खेल की खबरें | बांग्लादेश ने आयरलैंड को वर्षाबाधित टी20 में हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तालुकदार ने 38 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 67 रन बनाये । बांग्लादेश ने बारिश के कारण खेल में खलल पड़ने से पहले पांच विकेट पर 207 रन बना लिये थे ।

तालुकदार ने 38 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 67 रन बनाये । बांग्लादेश ने बारिश के कारण खेल में खलल पड़ने से पहले पांच विकेट पर 207 रन बना लिये थे ।

आयरलैंड को आठ ओवर में 104 रन का संशोधित लक्ष्य मिला लेकिन वह पांच विकेट पर 81 रन ही बना सकी ।

बांग्लादेश के लिये तालुकदार और लिटन दास ने पहले पावरप्ले में 81 रन जोड़े । तेज गेंदबाज क्रेग यंग ने लिटन को आठवें ओवर में आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा । लिटन ने 23 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 47 रन बनाये ।

तालुकदार ने सिर्फ 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया । हैरी टेक्टर ने नजमुल हुसैन शांतो को 14 के स्कोर पर पवेलियन भेजा जबकि तेज गेंदबाज ग्राहम हुमे ने तालुकदार को आउट किया ।

शमीम हुसैन ने 20 गेंद में 30 रन बनाये जबकि कप्तान शाकिब अल हसन 13 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे ।

दूसरा मैच बुधवार को खेला जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट