जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में 551 शाखाएं खोलेगा बंधन बैंक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र का बंधन बैंक चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 551 नई शाखाएं खोलगा। बैंक देश के अन्य भागों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिये यह कदम उठा रहा है।

कोलकाता, 24 अगस्त निजी क्षेत्र का बंधन बैंक चालू वित्त वर्ष 2022-23 में 551 नई शाखाएं खोलगा। बैंक देश के अन्य भागों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिये यह कदम उठा रहा है।

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चंद्र शेखर घोष ने कहा कहा कि इसके साथ बैंक शाखाओं की संख्या 6,000 से अधिक हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत बड़ा देश है और जिस स्तर पर हम अभी हैं, उसमें सिर्फ एक बंधन बैंक पर्याप्त नहीं है। इसलिए, हमें और भी तेजी से आगे बढ़ना होगा।’’

घोष ने बंधन बैंक की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में यहां कहा, ‘इनमें से अधिकतर नई शाखाएं पूर्वी भारत से बाहर होंगी। इस क्षेत्र में हम पहले से ही बहुत मजबूत हैं। हमारा ध्यान देश के अन्य हिस्सों में अपने वितरण को मजबूत करने पर है।’’

उन्होंने कहा कि बैंक ने डिजिटल और तकनीकी परिवर्तन पर जो जोर दिया है, उसका सकारात्मक असर पड़ा है। बैंक में कुल लेनदेन का 92 प्रतिशत डिजिटल माध्यम से होता है।

घोष ने यह भी कहा कि बंधन बैंक अपने उत्पादों का विस्तार करना जारी रखेगा। बैंक ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिये म्यूचुअल फंड की सुविधा शुरू की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\