बंद का फैसला ‘जल्दबाजी’ में लिया गया, किसानों और श्रमिकों को हो रही परेशानी: देवगौड़ा

उन्होंने इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ सलाह भी दिए हैं।

बेंगलुरु, 10 अप्रैल पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देव गौड़ा ने शुक्रवार को दावा किया कि बंद का फैसला बिना किसी विस्तृत सोच विचार के ‘जल्दबाजी’ में लिया गया जिससे किसानों और श्रमिक वर्ग को ‘परेशानी’ हो रही है।

उन्होंने इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ सलाह भी दिए हैं।

उन्होंने बी एस येदियुरप्पा को लिखे एक पत्र में कहा कि राज्य सरकार को अनुभवी नागरिकों, अधिकारियों, प्रगतिशाली किसानों, किसान संगठनों और थोक कारोबारियों से इसके नफा-नुकसान के बारे में चर्चा करनी चाहिये थी। उन्होंने पत्र में यह रेखांकित किया कि राज्य की 61 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है।

उन्होंने नौ अप्रैल को लिखे एक पत्र में कहा कि बिना किसी तैयार के जल्दबाजी में फैसला लिया गया जिससे देश और राज्य के किसान वित्तीय संकटों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को मीडिया में भी इसकी एक प्रति जारी की है।

जद(एस) के नेता ने कृषि गतिविधियों, उचित मूल्य पर बागवानी के उत्पादों की खरीद, इस पर लगे निर्यात में छूट देकर किसानों, खेतिहर श्रमिकों और श्रमिकों को राहत देने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर ये कदम नहीं उठाए जाते हैं तो किसानों को क्षति का मुआवजा दिया जाना चाहिए।

रविवार को गौड़ा ने कहा कि उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी तरह से सहयोग का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री ने स्थिति के संबंध में चर्चा के लिए उनसे बात की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट