देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में 15 जुलाई से दो महीने के लिए रोमांचक गतिविधियों पर प्रतिबंध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश सरकार ने मानसून के कारण 15 जुलाई से 15 सितंबर तक दो महीने के लिए राज्य में रोमांचक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 14 जुलाई हिमाचल प्रदेश सरकार ने मानसून के कारण 15 जुलाई से 15 सितंबर तक दो महीने के लिए राज्य में रोमांचक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यहां जारी अधिसूचना में कहा गया कि उल्लंघन करने पर पर्यटन विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

इसमें कहा गया कि हर साल बरसात के मौसम में रोमांचक गतिविधियां दो महीने के लिए बंद रहती हैं और पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, पानी में होने वाली गतिविधियों और अन्य गतिविधियों में शामिल होने के लिए दो महीने तक इंतजार करना पड़ता है।

इस संबंध में विभाग द्वारा उपमंडल अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है ताकि सभी क्षेत्रों पर नजर रखी जा सके।

इसमें कहा गया कि निर्देश का उल्लंघन करने पर संचालक का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है तथा गतिविधियों में प्रयुक्त सामग्री जब्त की जा सकती है।

कांगड़ा जिले के धर्मशाला शहर के पास पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल एक पर्यटक की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई।

मृत व्यक्ति की पहचान गुजरात निवासी सतीश (27) के रूप में हुई है, जिसने रविवार को शहर के उपनगरीय इलाके में स्थित इंद्रू नाग पैराग्लाइडिंग साइट से पैराग्लाइडर पायलट सूरज के साथ मिलकर उड़ान भरी थी, लेकिन थोड़ी ही दूरी पर उनका पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिर गया। दुर्घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है।

सूरज का इलाज जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी