विदेश की खबरें | बाल्टीमोर पुल दुर्घटना: पोत सवार भारतीय चालक दल के आठ सदस्य स्वदेश रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के मैरीलैंड प्रांत में मार्च में बाल्टीमोर में पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए मालवाहक पोत ‘डाली’ के भारतीय चालक दल के आठ सदस्य तीन महीने बाद शुक्रवार को स्वदेश रवाना हुए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 22 जून अमेरिका के मैरीलैंड प्रांत में मार्च में बाल्टीमोर में पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए मालवाहक पोत ‘डाली’ के भारतीय चालक दल के आठ सदस्य तीन महीने बाद शुक्रवार को स्वदेश रवाना हुए।

‘बाल्टीमोर मैरीटाइम एक्सचेंज’ के अनुसार 21 सदस्यीय चालक दल में से चार अब भी मालवाहक पोत ‘एमवी डाली’ पर ही हैं जो कि शुक्रवार शाम वर्जीनिया के नॉरफॉक के लिए रवाना होगा।

चालक दल को शेष सदस्यों को बाल्टीमोर के एक सरकारी आवास में ले जाया गया है और जांच पूरी होने तक वे सभी वहीं रहेंगे।

पोत सवार चालक दल के 20 सदस्य भारतीय नागरिक थे। इस दुर्घटना में छह श्रमिकों की मौत हो गई थी।

इस मालवाहक पोत की मरम्मत नॉरफॉक में की जाएगी।

न्यायाधीश की मंजूरी के बाद एक रसोइए, एक फिटर और नाविक सहित भारतीय चालक दल के आठ सदस्यों को स्वदेश रवाना कर दिया गया है। इनमें से कोई भी अधिकारी स्तर का नहीं है। अन्य 13 लोग जांच पूरी होने तक अमेरिका में ही रहेंगे।

‘बाल्टीमोर इंटरनेशनल सीफेयरर्स सेंटर’ के निदेशक जोशुआ मेसिक ने ‘सीएनएन’ को बताया, ‘‘वे (चालक दल) इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं और तनाव में हैं कि आगे क्या होगा। उन्हें नहीं पता कि वे अपने परिवार से कब मिल पाएंगे या उनके साथ यहां किस तरह का व्यवहार किया जाएगा।’’

इस दुर्घटना के संबंध में चालक दल के किसी भी सदस्य पर आरोप तय नहीं किए गए हैं। संघीय जांच ब्यूरो और अन्य एजेंसियां ​इस मामले की जांच कर रही हैं।

इसी साल 26 मार्च को पोत ‘डाली’ बाल्टीमोर पुल से टकरा गया था जिससे 2.6 किलोमीटर लंबा चार लेन का यह पुल ढह गया था। ‘ग्रेस ओशन प्राइवेट लिमिटेड’ का यह जहाज बाल्टीमोर से कोलंबो जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड