देश की खबरें | बलिया : युवक ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली साढ़े तीन साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

बलिया, 28 जुलाई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली साढ़े तीन साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) वैभव पांडेय के मुताबिक, गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में लोकेश्वर (25) नामक युवक ने बृहस्पतिवार दोपहर अपने पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची को टॉफी का लालच देकर उसे सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि लोकेश्वर के चंगुल से किसी तरह बचकर निकली बच्ची ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

पांडेय के अनुसार, बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट